Himalyan Rovers Meeting Time
एस डी जी गोल नम्बर 5 के पर कार्य करेगा हिमालयन रोवर ओपन क्रू
आज हिमालयन रोवर ओपन क्रू की काउंसिल बैठक सम्पन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता क्रू काउंसिल अध्यक्ष रवि मेहता ने की बैठक की शुरुआत में क्रू के सचिव रोवर पुर्ण चंद ने 2018-19 के सत्र में हिमालयन रोवर द्वारा की गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया,उसके बाद 22 फरवरी यानी चिंतन दिवस को मनाने के विषय में चर्चा हुई जिसमे सर्व-सहमति से यह निर्णय लिया गया कि सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) के लक्ष्य नंबर 5 यानी लैगिंग समानता को चुनते हुए 1 दिवसीय वाली-बॉल खेल का आयोजन किया जाएगा जिसमे लड़कों व लड़कियों का सांझा मैच कराया जाएगा ।
हिमालयन रोवर ओपन क्रू काउंसिल अध्यक्ष श्री रवि मेहता ने बताया कि सतत् विकास लक्ष्यों के लैगिंग समानता गोल को हिमालयन रोवर ओपन क्रू के सदस्यों ने चुना है जिसके तेहत रोवर सूर्य-कांत की अगुवाई में जि़ला में लैगिंग समानता के विषय में विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी शुरुआत 22 फरवरी को एक खेल प्रतियोगिता से की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को हिमालयन रोवर ओपन क्रू के सदस्य वाशिंग में पौधा रोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देंगे ।
इस बैठक में सहायक रोवर लीडर बीजू, सहायक रोवर लीडर सुमित, सचिव पुर्ण चंद, रोवर यशपाल, विक्रांत, भरत व रोवर संजू उपस्थित रहे |
#Himalyan Rovers