पोस्टर के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना के लिए लोगों को किया जागरूक।
India

पोस्टर के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना के लिए लोगों को किया जागरूक।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ अनूपगढ़ की 52 वा शहीद हेमू कलानी स्वतंत्र रोवर क्रू अनूपगढ़ के रोवरो ने स्थानीय संघ सचिव राजाराम डाल व राष्ट्रपति अवार्डेड रोवर लीडर रमेश शेवकानी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में रोवरो ने चुनाफाटक एरिया में कोरोना वायरस के बचाव हेतु रोवर अवतार सिंह व रोवर बलशेर सिंह ने जागरूकता पोस्टर जगह-जगह पर लगाए। सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए और मास्क बांटे। रोवर कुलदीप शर्मा वे रोवर बिरजू ने मोहल्ले में सभी को मास्क बनाकर वितरित किए ।रोवर हरनेक सिंह व रोवर विकास शर्मा ने सामाजिक दूरी बनाते हुए मोहल्ले वासियों को सैनिटाइजर द्वारा हाथ धुलवा कर सभी को अनावश्यक कार्य के लिए घर से बाहर ना निकलने के लिए जागरूक किया। व मोहल्ले की गलियों में साफ सफाई रखने के लिए भी बताया।
Number of participants
5
Service hours
30
Location
India
Topics
Personal safety
Youth Programme
Legacy BWF
Growth

Share via

Share