कोविड 19 जागरूकता अभियान

कोविड 19 जागरूकता अभियान

विश्व स्कार्फ दिवस के मोके पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार 1 से 7 अगस्त 2020 तक पूरा सप्ताह विविधता पूर्वक जनजाग्रति गतिविधियों के साथ मनाया जा रहा है। इस सप्ताह अंतर्गत स्वच्छता जनचेतना एवं कोरोना रोकथाम के लिए किस प्रकार अलग अलग रूप से मुहिम चला सकते हैं के लिए स्काउट गाइड को टास्क देकर राष्ट्रीय स्तरीय वेबसाइट और भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली को हेश टेक करके गतिविधियां अपलोड करनी है । आज सप्ताह के पाँचवे दिन 5 अगस्त को जिला मुख्यालय बांसवाड़ा द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार *वेबिनार द्वारा गतिविधियों का प्रसार एवं सम्मान और कविता लेखन* अंतर्गत रोवर्स रेंजर्स में आज की वेबिनार में 18 लोगो ने भाग लिया इन सभी रोवर्स रेंजर्स को विश्व स्तरीय स्काउट गाइड स्वरूप के बारे में ओर विभिन्न घटकों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस मौके आयुषी भावसार द्वारा लिखी गयी कोविड19 पर कविता का वाचन आयूषी द्वारा किया गया जिसे सभी द्वारा सराहा गया। जिला कॉर्डिनेटर भाविक सुथार द्वारा - scout.org पर प्रोजेक्ट अपलोड कैसे करे ताकि हमारे द्वारा किया गया कार्य पूरा विश्च देखसके के बारे में विस्तार से बताया गया। इस वेबिनार में मुख्यतः भाविक सुथार,अक्षय पटेल, नटवर,रितिक कलाल,हर्षित यादव,सौरभ,जोगेंद्र, रितिक सुथार, सचीन नाई, जयदीप,हेमन,करण किरण जायसवाल, वैशाली कलाल,अंजलि चौहान, मालविका,प्रांजल दिव्यांशी, आयुषी भावसार ने भाग लिया।
Number of participants
58
Service hours
174
Location
India
Topics
Youth Programme
Youth Leadership
Personal safety

Share via

Share