देशभक्ति के जज्बे के साथ स्वच्छता का संदेश लेकर पहुंचे अद्र्धसैनिक बलों के जवानो का स्काउट गाइड द्वारा स्वागत तथा जलपान की व्यवस्था ।।
*देशभक्ति के जज्बे के साथ स्वच्छता का संदेश लेकर पहुंचे अद्र्धसैनिक बलों के जवान*
बीएसएफ एवं केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों के पांच सौ जवान गुरुवार को अहिंसा, स्वच्छता और नशीली दवाओं को लेकर जागरुकता का संदेश साईकिल रैली के रूप में झुंझुनूं पहुंचे। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित साईकिल रैली में शामिल जवान देशभक्ति के जज्बे से लबरेज नजर आए। रैली मार्ग जवानों की ओर से लगाए जा रहे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के नारों से गुंजायमान नजर आया।
झुंझुनूं जिले की सीमा में प्रवेश करने पर विभिन्न कस्बों, गांवों में साईकिल रैली का स्वागत किया गया। इस दौरान सेठ मोतीलाल स्टेडियम में जिला कलेक्टर रवि जी जैन के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सभी जवानों का स्वागत किया गया । ASOC मान महेंद्र सिंह जी भाटी , CO SCOUT महेश जी कालावत , CO GUIDE सुभीता जी गिल , स्काउटर ताराचंद जी यादव द्वारा स्कार्फ़ पहनाकर सभी जवानो का स्वागत किया गया ।इस अवसर पर mop District coordinator सौरव केडिया व मरुधर रोवर क्रू तथा जे.पी. जानू स्कूल के रोवर्स द्वारा जलपान वितरण में सहयोग किया गया ।