5 जून 2018 ,विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर तत्कालीन जिला कलेक्टर श्रीमान रविकुमार सुरपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्राप्त किया, # BSG DHQ, JODHPUR, RAJASTHAN
आज मानव को जीवन दायिनी स्वयं प्रकृति ही मानव द्वारा क्षण प्रतिक्षण विकास की होड़ में किए गए प्रयोगों का दुष्परिणाम झेल रही हैं। केवल इतना ही नहीं आज प्रकृति स्वयं विकराल रूप लेती जा रही है जिसका दीर्घकालिक प्रभाव मानव को ही भी नष्ट कर देगा।
परंतु आज के भूमंडलीकरण के दौर में मानव यह सब कुछ सोचे बिना ही केवल विकास की होड़ में स्वयं जगत जननी प्रकृति को ही समाप्त करता जा रहा है।
इसी संदर्भ में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला जोधपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिससे युवाओं में प्रकृति के प्रति उदारता तथा जागरूकता को उत्पन्न किया जा सके।
इसी कड़ी में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर स्थान प्राप्त किया तथा तत्कालीन जिला कलेक्टर श्रीमान रविकुमार सुरपुर से प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्राप्त किया जो मेरे जीवन का एक अद्भुत क्षण था, मैं साक्षात जिला कलेक्टर महोदय से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्राप्त कर रही थी परंतु मन मस्तिष्क को यह विश्वास ही नहीं था।
भावना वैष्णव
सुरभि ओपन क्रू
जोधपुर ,राजस्थान , भारत