२८वी राज्य रैली गुजरात राज्य भारत स्काउट्स गाइड्स
India

२८वी राज्य रैली गुजरात राज्य भारत स्काउट्स गाइड्स

गुजरात राज्य भारत स्काउटस गाइडस राज्य द्वारा आयोजित २८ राज्यरैली का भव्य आयोजन भावनगर सरदार पटेल मैदान में किया गया। इस रैली का उदघाटन गुजरात राज्य के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री नीतिनभाई पटेल द्वारा किया गया। इस रैली को सम्पूर्ण रूप से सफल बनाने में सबसे बड़ा योगदान भा.ज.पा. विधायक माननीय श्री जीतुभाई वाघाणी (भावनगर) का रहा।गुजरात राज्य के सभी जिल्लो से पधारे एवम अन्य राज्यो के एवम पड़ोसी देश बांग्लादेश से पधारे सभी १७०० स्काउटस & गाइड्स के लिये भौतिक सुख सुविधाये एवं स्काउट्स गाइड्स में होने वाली गतिविधियों की भलीभांति पूर्ण रूप से सुंदर व्यवस्था की गयी। इस रैली के दौरान आयोजित की गयी प्रतियोगितायें निम्न है- १) मार्चपास्ट २) बेंड प्रदर्शन ३) चित्र प्रतियोगिता ४) स्किल ओ रामा ५) साहसिक गतिविधि प्रदर्शन ६) सांकृतिक गतिविधि प्रदर्शन ७) पायोनियरिंग ८) प्राथमिक चिकित्सा ९) शिविर निरीक्षण १०) शिविर ज्वाल । इस राज्य रेली मे भावनगर प्रथम स्थान पर रहा और राजकोट जिला द्वितीय स्थान पर रहा। यह रैली हमारे राज्य आयुक्त श्री जनार्दन पंड्या और राज्य सचिव मनिषकुमार महेता के मार्गदर्शन से सफ़लरूप से आयोजित हुई।
Started Ended
Number of participants
1700
Service hours
11900
Location
India
Topics
Youth Programme
Youth Engagement
Personal safety
Legacy BWF
Communications and Scouting Profile
Partnerships

Share via

Share