service project
राजकीय महाविद्यालय हरिपुर ने 2017-18 के लिए एक बार फिर से अपना नया प्रोजेक्ट "समर्थ-II" आरम्भ किया है । यह प्रोजेक्ट कुल्लु बस स्टेंड के सामने झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों के उत्थान के लिए है । जिसका शुभारम्भ माननीय Bimla Mahant जी , नगर परिषद अध्यक्षा , कुल्लु के कर कमलों के द्वारा हुआ ।हरिपुर कॉलेज की रोवर्स व् रेंजर्स की यूनिट तहे दिल से नगर परिषद अध्यक्षा जी का धन्यवाद करती है कि न केवल उन्होंने अपना बेशकीमती समय हमें दिया बल्कि इस नेक सामजिक कार्य के लिए भी आगे आते हुए हर संभव सहयोग देने का वचन दिया ।
प्रोजेक्ट "समर्थ-II" जिसे हरिपुर कॉलेज के रोवर्स व् रेंजर्स की यूनिट ने आरम्भ किया है, इसमें कुल्लु कॉलेज की रोवर्स व् रेंजर्स की यूनिट, हिमालयन ओपन यूनिट के रोवर्स तथा पार्वती ओपन यूनिट की रेंजर्स भी बराबर के भागीदार हैं । जिनके सहयोग के बिना शायद यह कार्य संभव नही हो पाता ।
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिन विशेष कार्यों को किया जाना है :
कम से कम 1 साल तक प्रत्येक रविवार को इन बच्चों को पढ़ाया जायेगा , स्वतच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा व् इसके लिए समय समय पर कार्य भी किया जाएगा, इन बच्चों को कॉपी किताबें इत्यादि मुहैय्या की जाएंगी, कंप्यूटर की जानकारी दी जायेगी, एक "कपडा बैंक " स्थापित होगा जिसके तहत इन बच्चों के लिए used साफ़ कपड़ों को घर घर से इक्कट्ठा कर के रखा जायेगा और इन्हें दिया जाएगा इत्यादि कार्य किये जायेंगे । आप सभी से निवेदन है कि आप भी इस नेक कार्य के लिए अपना सहयोग अवश्य दें ।