विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन मैसेंजर ऑफ पीस के जिला संयोजक सौरव केडिया के मुख्य आतिथ्य एव फ्री बीइंग मी के जिला संयोजक इंजीनियर विजय गर्वा की अध्यक्षता में स्काउट कार्यालय परिसर में आयोजित किया । इस अवसर पर सीओ स्काउट महेश कालावत ने संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू एवं नशा मानव शरीर के लिए नाश की जड़ है जिससे विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसी भयानक बीमारियां उत्पन्न हो जाती है कलावत ने कहा कि आपका जीवन सिर्फ आपका ही नहीं आपके अपनों का भी है इसलिए तंबाकू खाना छोड़ें और जीवन से नाता जोड़े इस अवसर पर स्काउट गाइड द्वारा नशा नहीं करने के लिए प्रतिज्ञा ली तथा तंबाकू एवं गुटखा के पाउच एकत्रित कर उनको जलाया तथा इसी अवसर पर स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं द्वारा एक हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के बैनर पर अपने हस्ताक्षर कर मानव जीवन को नशे की लत से दूर करने के लिए अपना योगदान दिया ।।