विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत सार्वजनिक पर्यटक स्थलों के संरक्षण का दिया संदेश # BSG DHQ, JODHPUR,RAJASTHAN

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत सार्वजनिक पर्यटक स्थलों के संरक्षण का दिया संदेश # BSG DHQ, JODHPUR,RAJASTHAN

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह की थीम " Beat plastic" को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थलों तथा पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई की और उनके संरक्षण का संदेश दिया। जिसके तहत जोधपुर शहर की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कायलाना को सीओ स्काउट श्रीमान छत्तर सिंह जी तथा अन्य रोवर रेंजर के सहयोग एवं नेतृत्व में साफ किया गया और पोस्टर बनाकर जन जागरूकता प्रसार भी किया गया। इसके साथ ही जोधपुर की ऐतिहासिक विरासत उम्मेद सागर को भी संरक्षण प्रदान करने का प्रयास किया गया। इस कार्य हेतु 5 जून 2018 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में स्काउट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर उत्साहवर्धन किया गया जिससे स्काउट गाइड तथा रोवर रेंजर अनेक जनहित कार्यों को करने हेतु प्रेरित हो सकें। केवल इतना ही नहीं अपितु विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत सीओ स्काउट तथा एसओसी द्वारा विशेष मार्गदर्शन भी किया गया जिससे स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं में एक खुशी की लहर एवं मनोबल का प्रसार भी हुआ। भावना वैष्णव रेंजर मेट, सुरभि ओपन क्रू जोधपुर, राजस्थान
Started Ended
Number of participants
1
Service hours
32
Topics
Personal safety
Youth Engagement
Youth Programme
Legacy BWF
Global Support Assessment Tool
Communications and Scouting Profile
Partnerships
Growth

Share via

Share