TEACH DISASTER MANAGEMENT TIPS IN THE CAMP
राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स व गाइड्स जिला मुख्यालय सीकर पर मंडल स्तरीय पालनहार शिविर दिनांक 12 /3/2020 से 16 /3/ 2020 तक लगाया गया| इस शिविर के दौरान स्काउट्स व गाइड्स को आपदा प्रबंधन के गुर एवं आपदा प्रबंधन के समय पर जनसाधारण को सहयोग प्रदान करने के गुर सिखाए गए| इस दौरान स्काउट्स व गाइड्स को धूए में से निकलना, आग लगे भवनों से लोगों को सुरक्षित उतारना, जहरीली गैसों एवं डूबते हुए को बचाने के कई तरीके तथा भूकंप, बाढ़ , आग, आतंकवादी हमले आदि के अवसर पर स्काउट्स व गाइड्स द्वारा किए जाने वाले आपदा प्रबंधन कार्यक्रमों की तैयारी करवाई गई|