तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में दी सेवाएं।
Profile picture for user Vivek Sharma_1
India

तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में दी सेवाएं।

*गड़सा में अध्यापक सँग विद्यार्थी सिख रहे स्काउटिंग के गुर* राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा में भारत स्काउट्स एवं गाईड्स जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश इकाई का जिला स्तरीय स्काउट मास्टर व गाईड कैप्टन का बेसिक कोर्स 23 जून से 29 तक चल रहा है जिसमें 15 गाइड कैप्टन व 23 स्काउट मास्टर स्काउटिंग के बेसिक गुरों को सिख रहे हैं । स्काउट मास्टर बेसिक कोर्स के लीडर ऑफ द कोर्स श्री मनोहर लाल ठाकुर ALT(S ) एवं DOC(S) तथा गाइड कैप्टन विमला वर्मा DTC (G) के नेतृत्व में चल रहा है, जिसमें स्त्रोत व्यक्ति के रूप में पंकज गुप्ता ADOC(S),शांति देवीADOC (G)वरिष्ठ स्काउट मास्टर हरि चन्द ठाकुर,तारा शासनी ADTC(G) स्काउटिंग विषयों पर प्रकाश डाल रहे हैं । *स्काउट्स एवं गाइड्स का तृतीया सोपान टेस्टिंग शिविर* लीडर ऑफ द कोर्स अमर सिंह संधू DTC (S) व श्रीमती चन्द्रकान्ता DOC (G)की अगुवाई में चल रहा है । जो कि 25 जून से 29 जून तक चल रहा है जिसमें जिला के विभिन्न स्कूलों से लगभग 250 स्काउट्स गाइड्स भाग ले रहे हैं । शिविर का विधिवत शुभारंभ ग्रुप लीडर एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा श्री रहमत अली जी नें किया । शिविर को सफलता पूर्वक चलाने के लिए ओम प्रकाश ठाकुर,श्याम चन्द,अशोक ठाकुर,तारा ठाकुर,निर्मला कटोच व निशा वर्मा भी स्टाफ सदस्य के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं । ये जिला स्तरीय स्काउटिंग शिविर जिला मुख्यआयुक्त एवं शिक्षा उप निदेशक कुल्लू श्री जगदीश व संयुक्त सचिव श्री नारायण शर्मा की देख रेख में चल रहा है । जिसमे देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू के 2 रोवर्स मोजुद रहे।
Started Ended
Number of participants
2
Service hours
30
Location
India
Topics
Personal safety
Youth Programme

Share via

Share