स्वच्छ जल अभियान व स्वच्छ भारत अभियान सीसे प्रेसी में अंकुश ठाकुर व स्काउट एवं गाईड इकाई तथा देवदार ईको क्लब द्वारा बावड़ीयों व विद्यालय की सफ़ाई
स्वच्छ जल भारी बारिश के कारण मटमैली व सामाजिक व धार्मिक दृष्टि से संबंधित जिला मंडी व करसोग उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र व ग्राम पंचायत बाढो रोहाडा व प्रेसी के सीसे स्कूल प्रेसी में भारत स्काउटस एवं गाईडस ग्रुप तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह की उपस्थिति में स्काउट मास्टर व प्रभारी देवदार ईको क्लब अंकुश ठाकुर की अगुवाई में स्काउटिंग से संबंधित टोली विधि के अनुसार व देवदार ईको क्लब के सदस्यों के सहयोग से पानी की बावड़ीयों को साफ़ किया जो बारिश के कारण कीचड़ से अत्यधिक प्रभावित थीं को साफ़ किया इसमें अंकुश ठाकुर के अलावा चमन लाल, खूब राज, पीतांबर लाल, पुनीत कुमार, दुनी चंद, सोम कृष्ण, तेष राज व महेंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस बावड़ी का पानी लगभग सात सौ के लगभग लोग प्रतिदिन इसका प्रयोग पीने के लिए करते हैं व श्री मूलमांहूनाग(खून) के मंदिर तथा अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए इसका जल पूजा के लिए प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार ईश्वर के प्रति, दूसरों के प्रति व स्वयं के प्रति कर्तव्य निभाने का प्रयास किया गया।
वहीं कुछ अन्य टोलियों ने दल मान सभा के दौरान लिए गए निर्णयों के अनुसार इनमें से एक टोली ने बावड़ीयों की सफाई की व कक्षा के कमरे तथा दफ्तर को साफ़ किया जिसमें कल्पना गुप्ता, आकृति, संजना कुमारी, चमन लाल वहीं दूसरी टोली ने विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों से पॉलीथीन व प्लास्टिक एकत्रित किया जिसमें रक्षा कुमारी, गीता देवी व शीतल वर्मा व प्रिया चौहान,उमेश कुमार,युगल किशोर ने योगदान दिया, वहीं ढिमेश्वर दत्त और तुला राम तथा अन्य भी पॉलीथीन लेकर आए। तीसरी टोली ने फूलों की क्यारियों की निराई की जिसमें अंजू देवी,दयावंती,पूजा कुमारी,सेत राम,महेंद्र, रोहित ने व विद्यालय सौंदर्यीकरण में भूमिका निभाई शौचालय में पानी की लीकेज को अंकुश ठाकुर के अलावा झाबी राम, चमन लाल व दोमन कुमार, पुनीत कुमार व चमन लाल ने भी योगदान दिया, वहीं चौथी टोली ने ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के कमरों व शौचालय के समीप की झाड़ियों को काटने व जिसमें संगीता कुमारी, जीनत कुमारी, शीतल कुमारी,मधु देवी व पूजा देवी शामिल हैं इसके अलावा घर से विद्यालय आते समय पूनम व अंजली ने रास्ते में से पॉलीथीन एकत्रित किया।