स्वच्छ भारत अभियान के तहत् पार्को की हो रही सफाई।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत् पार्को की हो रही सफाई।

इंडियन स्काउट/गाइड ग्रुप(स्वतंत्र) के द्वारा स्वच्छ भारत सुन्दर भारत अभियान को गति प्रदान करते हुआ जिले में स्थित पार्को का ग्रुप के सदस्यों द्वारा सफाई का निर्णय लिया गया था। जिसका संचालन शशांक यादव, ग्रुप लीडर/ट्रेनिंग काउंसलर ने किया। और जिला संगठन आयुक्त श्री अनूप मल्होत्रा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता जी ने ग्रुप के सोच की सराहना की। सहसहमति के पश्चात सभी सदस्य स्काउट भवन, फ़ैज़ाबाद दिनांक- 21 अप्रैल को उपस्थित हो गए और ग्रुप लीडर श्री शशांक यादव के साथ गुप्तार घाट और कम्पनी गार्डन के लिए प्रस्थान किया। गुप्तार घाट और कम्पनी गार्डन पहुच कर सभी के द्वारा सर्वप्रथम गुमनामी बाबा (सुभाष चंद्र बोष)के समाधि स्थल की सफाई कर इस अभियान को गति प्रदान की। तत्पश्चात निरिक्षण के लिए आये श्री महेंद्र सिंह ट्रेनिंग कॉउंसलरकॉउंसलर ने ग्रुप के लीडर और सदस्यों के सोच की बहुत सराहना।
Number of participants
25
Service hours
75
Location
India

Share via

Share