Samarth-3
Profile picture for user Vivek Sharma_1
India

Samarth-3

देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू ने नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के चलते किया वृद्धाश्रम का मुआयना। आज मंगलवार को देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू के दो सदस्य रोवर लीडर हिम्मत सिंह व रोवर विवेक शर्मा द्वारा मनाली के नजदीक क्लाथ में स्थित वृद्ध आश्रम का मुआयना किया। कुल्लू में समर्थ प्रोजेक्ट से जुड़े रोवर्स ओपन क्रू ने समर्थ नाम से ही अगला प्रोजेक्ट खोलने की तैयारी की है जो कि क्लाथ ने शुरू किया जाएगा। क्लाथ में स्थित वृद्धाश्रम जो कि 'Adarsh Educational & Social welfare Society' द्वारा चलाया जा रहा है। यह ट्रस्ट वृद्धाश्रम के अलावा एक डे केअर सेन्टर व MR महिलाओं के लिए इंस्टीट्यूट भी क्लाथ में ही खोले हुए है। वृद्धाश्रम में कुल 22 वृद्ध व MR सेन्टर में कुल 32 स्पेशली डिसेबल महिलाओं की सेवा इस ट्रस्ट द्वारा की जा रही है। यह ट्रस्ट क्लाथ के कमला व डॉ चेतन के घर पर किराया दे कर इस आश्रम को चला रही है। देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू आगे इस वृद्धाश्रम में एक नए प्रोजेक्ट को समर्थ प्रोजेक्ट के डायरेक्टर ज्योति चरण चौहान के दुसह निर्देशों पर शुरू व चलाने जा रही है।
Number of participants
2
Service hours
6
Location
India
Topics
Youth Programme
Personal safety

Share via

Share