safi abhiyan
Date -05-09-2017
हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू कुल्लू
कार्यक्रम :- स्वच्छ भारत मिशन कुल्लू
स्वच्छता में हिमाचल प्रदेश राज्य में प्रथम जिला एवं देश के टॉप 10 में आने वाले जिला कुल्लू को देश की सूची में प्रथम स्थान पर लेन की पहल के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कुल्लू के हिमालयन रोवर्स क्रू ने आज नगर परषिद कुल्लू के साथ मिलकर वार्ड नम्बर 1 में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जिस दौरान क्रू के सदस्यों नें सीनियर रोवर श्री सुमित ठाकुर के साथ मिलकर अपना सहयोग दिया ।
हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के रोवर सुमित ठाकुर नें बताया कि जिला कुल्लू में 5 से 15 सितम्बर तक स्वछता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हिमालयन रोवर्स के सदस्य भी अपनी सहभागिता देंगे ।