सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वधान में 26 मई 2020 को सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य किया गया। यह कार्य राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सीकर आगार के प्रशासनिक भवन से शुरू हुआ तथा रानी सती चौकी पर पूर्ण हुआ। सीकर आकार की बस स्टैंड की प्रत्येक जगह, प्रशासनिक भवन के प्रत्येक कमरे तथा वर्कशॉप को तथा वर्कशॉप में खड़ी प्रत्येक बस को सैनिटाइज किया गया ।इसके पश्चात बस डिपो के सामने दुकानों मकानों, जयपुर रोड पर दुकानों में ,मकानों में, इसके साथ साथ बजरंग कांटा, बैंक ऑफ बड़ौदा देवीपुरा शाखा में तथा रानी सती रोड पर स्थित दुकानों मकानों तथा रानी सती चौकी में छिड़काव किया गया हरदयाल मील राष्ट्रपति स्काउट के नेतृत्व में पवन कुमार सैनी स्काटमास्टर, कृष्ण कुमार कांकडवाल श्यामरथ आदी स्काउट ने मिलकर इस कार्य को पूर्ण किया