कोरोना जागरूकता बाइक रैली चिड़ावा
नो मास्क नो एंट्री अभियान के तहत आज दिनांक 29/10 /2020 को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ चिड़ावा द्वारा आयोजित कोविड-19 जागरूकता मोटरसाइकिल स्काउट रैली का शुभारंभ नगर पालिका चिड़ावा से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए -सी बी ई ओ चिड़ावा श्री ओम प्रकाश जी वर्मा ,ई ओ नगर पालिका चिड़ावा श्री अनिल कुमार जी। ।इस रैली में 30 स्काउट्स एवं रोवर्स ने भाग लिया ,यह रैली सचिव स्थानीय संघ चिड़ावा श्री महेंद्र सिंह, सहायक सचिव श्री दिनेश कुमार बुगालिया, कोषाध्यक्ष मक्खन लाल सैनी एवं रोवर लीडर चिड़ावा अमित गोयल के नेतृत्व में आयोजित की गई