जल संरक्षण अंकुश ठाकुर की अगुवाई में भारत स्काउटस एवं गाइड तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने वन विभाग की उपस्थिति व सहयोग से जलाशय/ कुफरियो की मुरम्मत /जीर्णोद्धार
जलाशयों के उद्धार के लिए प्रेसी के स्काउटस एवं देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने अंकुश ठाकुर की अगुवाई में जल संरक्षण व प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने व बनाए रखने का उठाया बीड़ा
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला व करसोग उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दूरदराज के क्षेत्र ग्राम पंचायत बाढो रोहाडा व प्रेसी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रैसी के भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने स्काउट मास्टर व प्रभारी देवदार ईको क्लब अंकुश ठाकुर की अगुवाई में सात सदस्यीय दल ने प्राकृतिक जल स्रोतों, जलाशयों को साफ करने व इन्हें पुनः प्रयोग में लाने के लिए एक बार फिर मिसाल कायम की है। बाढो रोहाडा पंचायत के वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में वन रक्षक शलाणी बीट भाग चंद व वन विभाग के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति व सहयोग से विश्राम गृह चरखडी के समीप स्थित जलाशय/ कुफरी को नई जान देने के लिए स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह व एसएमसी प्रधान धर्म चंद की अनुमति से अंकुश ठाकुर, चमन लाल, महेंद्र कुमार, झाबी राम, सेत राम, खूब राज व दुनी चंद ने कड़ी मेहनत कर विभिन्न दिशाओं से पानी के बहाव को कुफरी में लाने के लिए नालियां खोदीं,व कुछ नालियां बनाईं,अवांछित मिट्टी को किनारे किया ताकि बहते पानी का बड़ा हिस्सा इस कुफरी में आ सके और प्राकृतिक जल स्रोतों बावड़ीयों व चश्मों को पुनर्जीवित किया जा सके बहते साफ पानी को एकत्रित किया जा सके स्वच्छ जल का प्रतिशत बढ़ाया जा सके भूमिगत जल का स्तर ऊपर लाया जा सके।इस कार्य में वन रक्षक भाग चंद, चौकीदार चेत राम, व भाग चंद ने भी भरपूर योगदान दिया। इस मौके पंचायत चौकीदार खूब राम व कुछ अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मन की बात में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए इसमें सभी से सहयोग की अपील की इस दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण पहल है जबकि अंकुश ठाकुर व अन्य शिक्षक, गैर शिक्षक सहयोगी व बच्चों के साथ मिलकर बावडीयो की सफाई, पौधरोपण,पालीथीन हटाऔ अभियान में कार्य कई सालों से कर रहे हैं जिसके लिए अंकुश ठाकुर ने प्रशासन, परधानाचार्य, जलवाहक किशोरी लाल बच्चों समाचार पत्र समूहों तथा अन्य समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ।
इस प्रकार की अनूठी पहल के लिए प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह, एसएमसी प्रधान धर्म चंद व वन रक्षक भाग चंद ने अंकुश ठाकुर व इनकी अगुवाई में भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब के प्रयासों की सराहना की व कहा कि इस तरह के स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण व संवर्धन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अंकुश ठाकुर की अगुवाई में देवदार ईको क्लब ने प्रदेश भर में उत्कृष्ट ईको क्लब श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है। वहीं शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा व राज्य भारत स्काउट एवं गाइड एसोसिएशन राज्य संगठन आयुक्त पंकज गुप्ता,रोहित ठाकुर,डीओसी देवकीनंदन साईंस सुपरवाइजर संजीव ठाकुर ने भी इनके प्रयासों की सराहना की।