Independence day celebration GSSS PRESSI
स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी में भारत स्काउटस एवं गाईडस ग्रूप तथा देवदार ईको क्लब के सहयोग से सम्पन्न हुआ जिसमें स्काउट मास्टर अंकुश ठाकुर ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री किशोर कुमार का स्वागत कर सलामी लेने के लिए आमंत्रित किया तथा मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देशप्रेम की भावना अपने दिल में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया इसी तरह सेना से सेवानिवृत्त श्री टेक चंद शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए इस अवसर पर कल्पना गुप्ता,पूनम,प्रिया अंजली, नेहा व सखियों तथा सानिया ने प्रस्तुतियां दीं। अंकुश ठाकुर ने मंच संचालन के साथ साथ इस दिन को स्वच्छता अभियान से अछूता नहीं रखा व प्राकृतिक जल स्रोतों पानी की दो बावड़ीयों को साफ़ कर दूसरों के प्रति कर्तव्यों का पालन किया वहीं शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर श्री गिरीश कुमार, श्री मोहन सिंह, श्री नरेश कुमार, श्री गंगा राम शर्मा, श्री नीलकंठ, श्री हुकम चंद व अन्य भी उपस्थित रहे