FightAgainstCovid19 Parbatsar
India

FightAgainstCovid19 Parbatsar

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ परबतसर के तत्वाधान में श्रीमान उपखण्ड अधिकारी परबतसर के आदेशानुसार स्थानीय संघ स्तर पर दिनांक 30.03.2020 को स्थानीय संघ परबतसर के स्काउटर सुभाष पारीक, राष्ट्रपति स्काउट व राज्य पुरस्कार रोवर देवाराम , राष्ट्रपति स्काउट व राज्य पुरस्कार रोवर सुनील कुमार सोनी सहित लगभग 30 स्काउटर्स को कोविड-19 में प्रशासन का सहयोग/सेवा के लिए लगाया गया । जिसके अन्तर्गत होम क्वारंटाईन व्यक्तियों की निगरानी, घर पर मास्क बनाकर निःशुल्क वितरण, भोजन के पैकेट वितरण, अति आवश्यक परिवारों को भोजन की कच्ची सामग्री का वितरण, बस स्टेण्ड, मोहल्लों में , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में, थाना परिसर में, परिण्डे बांधे, निःशुल्क मास्क आजीवन सदस्य  द्वारा उपलब्ध करवायें गए। दिनांक 21.04.2020 तक 958 मास्क वितरित किए गए। नगरपालिका  में आॅडियों संदेश में स्काउटर सुभाष पारीक ने आॅडियो संदेश रिकार्ड कर समस्त स्थानीय संघ वासियों तंक कोविड-19 की जानकारी, बार-बार हाथ साबुन से धोना, घरों में रहना, लाॅकडाउन का पालन करना , प्रशासन का सहयोग एवं एल्कोहल बेस सेनेटाइजर का उपयोग, सोशल डिस्टेन्स मंेटेन करना आदि के बारे में जागरूक किया। साथ दिनांक 30.03.2020 से लगातार स्काउटर सुभाष पारीक, राष्ट्रपति स्काउट व राज्य पुरस्कार रोवर देवाराम , राष्ट्रपति स्काउट व राज्य पुरस्कार रोवर सुनील कुमार सोनी द्वारा गांधी सर्कल पर सायं 04 बजे से रात्रि 10 बजे तक नियमित रूप से पुलिस प्रशासन के साथ सेवाऐ दी जा रही है।
!! शुभ स्काउटिंग !!

#covid19

#bsgindia

#sdg

#sankalp

#bsgrajasthan

Started Ended
Number of participants
30
Service hours
3960
Location
India
Topics
Youth Programme
Youth Engagement
Legacy BWF
Communications and Scouting Profile

Share via

Share