celebrating birthday of Robert Baden Powell and distributing cloths to slum pepole
रोवर्स और रेंजर्स कुल्लू की इकाई ने स्काउटिंग के जनक रॉबर्ट बेडेन पॉवेल का 163वां जन्मदिवस मनाया । कुल्लू कॉलेज के रोवर और रेंजर्स ने सरवरी खड्ड के साथ स्लम एरिया में जरूरतमंद बच्चों को कपड़े बांटे । रोवर स्काउट लीडर प्रो . ज्योति चरण चौहान व रेंजर लीडर डॉ . मीना चौधरी की अगुवाई में रोवर्स और रेंजर्स ने अपने - अपने घरों से कपड़े एकत्रित कर जरूरतमंद बच्चों को दिए ।