बस में जाते प्रवासी मजदूरों को मास्क व पानी की बोतल भेट किए गए
*आज झुंझुनूं रोडवेज बस स्टैंड से उत्तरप्रदेश के 500 प्रवासी , श्रमिक व अन्य लोगो को रोडवेज बसों से जिला प्रशासन झुंझुनूं के द्वारा निःशुल्क भेजा गया , जिसमें स्काउट गाइड मुख्यालय का मुख्य सहयोग रहा , जिसमे मुझे भी सेवा का मौका मिला , व उत्तरप्रदेश जाने वाले सभी प्रवासियों को पानी की बोतल , बिस्किट वितरण किया , एवं जिनके पास मास्क नहीं था उनको भी मास्क दिया गया और स्काउट गाइड कार्यालय की तरफ से जल सेवा भी की गई ।*