26 जनवरी 2019 Republic Day celebration
मैं रोवर लीडर ठाकुर हिम्मत 18 जनवरी 2019 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस जो की हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इतिहासिक रिज़ मैदान में होने जा रहा था । मुझे राज्य प्रशासन भारत स्काउट व गाइड हिमाचल प्रदेश द्वारा बच्चों को मार्च पास्ट की तैयारी करवाने के लिए कैम्प में बुलाया गया था। हमारा कैम्प राजकिय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या लकड़ बाजार में था। सबसे पहले हमने बच्चों अर्थात रोवर्स व रेंजर्स का नामांकन किया । उसके बाद उनको एक हॉल में एकत्र किया गया। और उनको कैम्प की दिनचर्या के बारे मे अवगत कराया गया। हमारी दिनचर्या सुबह 6 बजे बी पी सिक्स व्यायाम से शुरू होती और कैम्प फायर में खत्म होती । हमने बच्चों को गणतन्त्र दिवस की परेड के लिए तैयार करना था । 100 बच्चों में से 31 रोवर्स ओर 31 रेंजर्स कोतैयार करना था । येे हमारे लिए बहुत बडी चुनौती थी ।