विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया

विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया

52 वा शहीद हेमू कलानी स्वतंत्र रोवर क्रु राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ अनूपगढ़ में आज 8 मई 2020 को हेड क्वार्टर पर विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर स्थानीय संघ सचिव राजाराम डाल व 52 वा शहीद हेमू कलानी स्वतंत्र रोवर क्रू के रोवर लीडर राष्ट्रपति अवार्डेड श्री रमेश शेवकानी व रोवर हरनेक सिंह रोवर कुलदीप शर्मा उपस्थित थे। उपस्थित सभी ने रेड क्रॉस का निशान बनाकर इस दिवस की महत्ता को बताते हुए राजाराम डाल ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस संस्था एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था है जो युद्ध में घायल लोगों आकस्मिक दुर्घटनाओं से पीड़ित लोगों तथा देश के किसी भी भाग में प्राकृतिक या मानवीय आपदा के शिकार लोगों की आपात काल में मदद करती है और उन्हें उचित उपचार भी दिलाने का कार्य करती है ।इसकी स्थापना हेनरी डयुनेट ने स्विजरलैंड में 5 सदस्यों की कमेटी बनाकर की थी। इस संस्था का चिन्ह है सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉस होता है ।युद्ध में मेडिकल सहायता पहुंचाने या आपातकाल आपदा के समय लोगो को अलग पहचान बताने के लिए इस चिह्न का प्रयोग किया जाता है इस चिह्न का गलत उपयोग करने वालों को सजा व जुर्माने से भी दंडित किया जाता है इस अवसर पर रोवर लीडर रमेश शेवकानी ने बताया कि यह संस्था सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है जो रेड क्रॉस की छोटी-छोटी झंडियो द्वारा विभिन्न संस्थाओं स्कूलों में पैसा एकत्र कर रेड क्रॉस फंड में डाला जाता है और उसी फंड से घायलों की और अन्य की सहायता की जाती है।
Topics
Youth Programme
Youth Engagement

Share via

Share