45℃ तापमान में उत्तर रेलवे के जंक्शन -फ़ैज़ाबाद पर निःशुल्क जल प्याऊ शिविर।

उ0 प्र0 भारत स्काउट और गाइड जनपद संगठन - फ़ैज़ाबाद के तत्वाधान में उत्तर रेलवे के जंक्शन- फ़ैज़ाबाद पर निःशुल्क जल प्याऊ शिविर, 6 मई से 5 जून तक आयोजित किया गया है। जिसका संचालन समय-समय पर ट्रेनिंग काउंसलर्स के माध्यम से किया जा रहा है। तृतीय चरण में चल रहा निःशुल्क जल प्याऊ शिविर का संचालन श्री महेंद्र सिंह ट्रेनिंग काउंसलर के माध्यम से किया जा रहा है,जिसमे इण्डियन स्काउट/गाइड ग्रुप (स्वतंत्र), जे0 बी0 ए0 स्कूल, मनुचा गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सर्वोदय इण्टर कॉलेज के स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर रहे है। जिसका समापन 28 मई को किया जाएगा। और दिनांक 29 मई से 5 जून तक चतुर्थ चरण का संचालन श्री गौरव सिंह के माध्यम से किया जाएगा।
Youth development hours
240
Location

Share via

Share