योग करे निरोग रहने
भारती स्काउट एवं गाइड ,नई दिल्ली के तत्वावधान में सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग उत्सव वेबीनार का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री श्रीपद येसो नाईक, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार ने किया। इस वेबीनार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग से होने वाले लाभ को ध्यान में रखकर किया गया है ।इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार जैन राज्य सभा सांसद- सह-अध्यक्ष, डॉ केके खंडेलवाल मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड, डॉ नूतन पखारे ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि योगाभ्यास से हमारा शारीरिक ,मानसिक तथा बौद्धिक विकास होता है। हमें नियमित रूप से योगाभ्यास करने की जरूरत है। वैशाली जिले के चयनित 15 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया । वहीं दूसरी तरफ सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड ,वैशाली के तत्वाधान में ऑनलाइन योग उत्सव का आयोजन जिला स्तर पर किया गया । इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने कहा कि साफ मन से योग करें, समय का सदुपयोग करें। योग करने से शरीर के सारे विकार दूर हो जाते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है ।इस कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से बचने के लिए हमें नियमित योगाभ्यास करने की जरूरत है । जिला स्तर पर आयोजित ऑनलाइन उत्सव में 145 लोगों ने एक साथ ऑनलाइन योग किया योग शिक्षक निरंजन कुमार ने योग कराया। कार्यक्रम का संचालन रोवर स्काउट लीडर श्री उमेश कुमार सिंह ने किया, और कहां की आज के परिवेश में वही व्यक्ति स्वस्थ है जो नियमित योग करता है । भारत स्काउट एवं गाइड के जन्मदाता वेडेन पावेल द्वारा बताए गए बी०पी० सिक्स का यदि नियमित अभ्यास किया जाए, तो हमारे शरीर के सारे विकार दूर हो जाएंगे और हम स्वस्थ हो जाएंगे। शिविर में योग गुरु निरंजन कुमार सिंह ने अनुलोम- विलोम, प्राणायाम ,सूर्य नमस्कार, कपालभाति योग कराते हुए कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से बचाव में योग काफी असरदार साबित हुआ है ।उत्सव में स्काउट मास्टर नरेंद्र कुमार सिंह, जितेश कुमार, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद इमरान हसन अंसारी, मकेत कुमार, उमेश तिवारी गाइड कैप्टन अन्नू कुमारी ,जागृति, प्रीति सिंह सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया ।इस मौके स्काउट गाइड द्वारा सूर्य नमस्कार एवं योग के विभिन्न आयामों का प्रतियोगिता आयोजित किया गया , जिसमें अंकिता चौहान, रिशु कुमार, रित्विक राज, सिद्धांत, कुमार आर्यन, रितिक, ने अपना प्रदर्शन दिखाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।