Votar Awareness Candil March

Votar Awareness Candil March

फैज़ाबाद।उ.प्र.भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन ने कैंडिल मार्च द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिये मतदाताओं को जागरूक किया। इस अभियान को जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस मौके पर जिला मुख्यायुक्त डॉ रामसुरेश मिश्र एव ए एस ओ सी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी,नील कान्त वर्मा ने जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) अनुप मल्होत्रा ने बताया कि एस एस वी इंटर कालेज से साहबगंज,खवासपुरा,गुदड़ी बाजार,चौक,रीडगंज होते हुए इस रैली में आर्य कन्या इंटर कालेज,बापू बालिका इंटर कालेज, एस एस वी इंटर कालेज, राजकरण इंटर कालेज,सर्वोदय इंटर कालेज,दीं दयाल इंटर कालेज,भारती इंटर कालेज,फैज ए आम,देव विद्यालय इण्टर कालेज राम इंटर कालेज, बालिका इंटर कालेज आदि विद्यालयों के 200 स्काउट गाइड द्वारा हाथों में मोमबत्ती लेकर 27 फरवरी को होने वाले मतदान हेतु आम जन को जागरूक किया। युवा शक्ति के तीन है काम,शिक्षा सेवा और मतदान,वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है,देश तरक्की तभी करेगा हर वोटर जब वोट करेगा आदि नारो के साथ स्काउट गाइड अनुरोध किया। इस अभियान में गिरीश चंद्र वैश्य, नज़ीर मुकाबिल,महेंद्र सिंह,वी एन पांडेय, गौरव सिंह,राजेंद्र वर्मा,बृजेन्द्र कुमार दूबे, शशांक यादव,वंदना पांडेय,ललित रंजन भटनागर,रश्मि सिंह आशा सिंह,सुधा राय आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
Number of participants
225
Service hours
450
Location
India
Topics
Youth Programme
Personal safety

Share via

Share