VIRTUAL CAMPFIRE (Rajasthan State Bharat Scout & Guide-Jaipur Division)
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में virtual campfire का आयोजन किया गया।इस कैम्प फ़ायर का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।इस कैम्प फ़ायर प्रोग्राम में जयपुर ज़िले के रोवर रेंजर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।हमारे रोवर्स रेंजर्स का साथ देने के लिए हमारे बीच श्रीमान एल. आर. शर्मा जी C.O.(s)SHQ JAIPUR,श्रीमान गणेश प्रसाद गुर्जर जी C.O.(s)STC JAIPUR,श्रीमान महिपाल सिंह तंवर जी C.O.(s)DHQ CHURU पधारे तथा आधित्य स्वीकार किया।
कैम्प फ़ायर की शुरुआत दीप जलाकर तथा कैम्प फ़ायर सॉंग द्वारा की गई। इसके उपरांत अतिथियों को उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया गया। पधारे अतिथियों ने रोवर्स रेंजर्स को आर्शिवाद प्रदान किया है तथा उसके मंगल भविष्य की कामना की।
हमारे बीच श्री कृष्ण कुमार शर्मा जी (Rover Leader),प्रदीप सोनी जी(Scout Master),हरबीर सिंह जी(Scout Master),दवेन्द्र जांगिड़ जी(Rover Leader),श्रीमती नगेन्द्र बाला जी(Lady Scout Master) ने अपना हिस्सा लिया तथा अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रियदर्शनी रेंजर्स टीम द्वारा भजन गाकर की। इसके बाद सभी ने बारी बारी से कुछ गाकर, कुछ गुनगुना कर प्रस्तुतियां दी। सभी ने बड़े उत्साह से virtual campfire में अपना योगदान किया।
अंत में श्री हरबीर सिंह जी द्वारा अतिथियों को हमारे बीच पधारने के लिए धन्यवाद देकर virtual campfire के समापन की घोषणा की|
Umakant Sharma-Host
Arun Sharma-Co-Host.