State level Republic Day preparatory camp
स्टेट लेवल रिपब्लिक डे प्रपरेटरी कैम्प
यह कैम्प 18 से 27 जनवरी तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कर बाज़ार में लगा था। इस शिविर में 25 कॉलेजों ने भाग लिया था। इस शिविर में 46 रोवर्स और 46 रेंजर्स ने भाग लिया था।
इस शिविर में काम करने के लिए पांच टुकड़ियां बनाई गई।जिस में कि 9-9 रोवर्स और रेंजर्स बांटे गए। रोवर्स की अलग और रेंजर्स की अलग टुकड़ियां बनाई गई।
और पहले चार को कार्य दिया गया और जो पांचवीं टुकड़ी थी, उसको एक-एक दिन सभी टुकड़ियों का काम करना पड़ता था।
चार कार्य जो इस प्रकार है:-
1. सभी को कार्य के अनुसार इक्कठा करना।
2. कैम्प फायर का सारा कार्य और सभी कार्य को सुचारू रूप से चलना।
3. रसोईघर का सारा काम और रसोईघर की सफाई का ध्यान रखना।
4. सभी के स्वास्थ्य की जानकारी और साफ सफाई का ध्यान और पानी की व्यवस्था का ध्यान रखना।
इस प्रकार से यह स्टेट लेवल रिपब्लिक डे प्रेपरेटरी कैम्प को सफल बनाया गया।