Service during Gandhi Jayanti At Shimla
राज्य स्तरीय गाँधी जयंती कार्यक्रम में देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू ने दी अपनी सेवाएं।
हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षा विभाग द्वारा आज गाँधी जयंती के अवसर पर जिला शिमला में बढ़ते नशे पर एक जागरूकता अभियान CTO , लोअर बाजार होते हुए रिज मैदान तक चलाया गया। इस जागरूकता रैली को हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर व् पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह दोनों द्वारा हरी झंडी दिखाई गयी। जिसमें 10 स्कूल व् 6 महाविद्यालयों के 450 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू कुल्लू ने अपनी सेवाएं दी। बात यहाँ से शुरू होती है कि कल शाम मुझे रोवर लीडर श्री हिम्मत ठाकुर जी का फ़ोन आया कि क्या कल हम गाँधी जयंती के अवसर पर कोई छोटा सा एक्शन कर सकते हैं और सौभाग्य से रोवर लीडर और मैं शिमला में ही मौजूद थे। तो शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम में सेवाएं देने के बारे में चर्चा हुई। इस कार्य में हमने जोड़ा हमारे यूनिट के रोवर नितेश शर्मा को जो कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं तो यूनिट के 3 सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अपनी सेवाएं देने का फैसला किया।
शिक्षा विभाग के इस नशा निवारण कार्यक्रम के तहत जिला शिमला के विभिन्न स्कूलों व् महाविद्यालयों में पोस्टर मेकिंग व् स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएँ करवाई गई तथा विजेताओं को माननीय शिक्षा व् विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शिक्षा सचिव डॉ अरुण शर्मा, स्टेट चीफ कमिश्नर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स व् निदेशक उच्च शिक्षा डॉ अमरजीत शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।
सौभाग्यवश इस छोटे से एक्शन व् यूनिट की सेवाओं के लिए शिक्षा मंत्री द्वारा देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू को आशीर्वाद व् प्रशंसा स्वरूप एक स्मृति चिन्ह से समानित किया गया।
जिस समय यूनिट को स्मृति चिन्ह प्रदान किया जा रहा था तो शिक्षा मंत्री द्वारा हाथ मिलाने के उद्देश्य से जब दायां हाथ आगे बढ़ाया तो क्रू के सदस्यों द्वारा अपना वायां हाथ बढ़ाया गया। जिस पर शिक्षा मंत्री द्वारा पूछा गया कि स्काउटस एवं गाइडस में वायां हाथ क्यों मिलाया जाता है? तो उसके जवाब में क्रू के सदस्यों ने मंत्री महोदय को छोटे सी समयावधि में वायां हाथ क्यों मिलाया जाता है व् यह कहाँ से शुरू हुआ उस विषय बारे बताया गया। जिसके जवाब में शिक्षा मंत्री द्वारा कहा गया कि "आज मैं भी कुछ नया सीख कर जा रहा हूँ" वो जवाब ही हमारे लिए बहुत बड़ी बात रही।
शिमला में रहते हुए यूनिट का एक्शन व् इतना बड़ा सम्मान क्रू के लिए बहुत गौरव का विषय रहा।