Service During Annual Day celebration Of GSSS Naggar
आज 13 नवम्बर, 2018 को रा० व० मा० पा० नग्गर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के वन,परिवहन व खेल मन्त्री श्री मान गोविन्द सिन्ह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथी शिरकत की। इसी मौके पर भारत स्काउटस् एवं गाइडस् युनिट रा०व०मा०पा० नग्गर के 48 स्काउटस् एवं गाइडस् ने अपनी सेवाएं दी। उसके बाद नग्गर स्कूल के दिग्गज विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया व पूरे साल भर अच्छा कार्य करने वाले स्काउटस् एवं गाइडस् को भी सम्मानित किया गया।