स्वच्छता ही सेवा व महात्मा गाँधी जी की स्मृति में आयोजित स्वच्छता अभियान
"स्वच्छता ही सेवा" के अंतर्गत स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब ने दिन भर किया श्रमदान।
जिला मंडी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी में भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने स्काउट मास्टर व प्रभारी देवदार ईको अंकुश ठाकुर की अगुवाई "स्वच्छता ही सेवा" में महात्मा गाँधी जी की एक सौ पचासवीं जयन्ती के लिए स्वच्छ भारत रूपी श्रद्धांजलि देने हेतू स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें गंगा राम शर्मा व जलवाहक किशोरी लाल तथा समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग तथा अन्य समस्त विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।कायर्क्रम के अन्तर्गत पर्यावरण व जल संरक्षण हेतू दो बावड़ीयों की सफ़ाई,एक पशुओं की खुरली कक्षा के कमरों,व परिसर में सफाई की गई, जिसमें बावड़ीयों को साफ़ करने,खुरली साफ़ करने वहां झाड़ियां एकत्रित करने व रास्ते को संवारने में चमन लाल,महेंद्र कुमार,सेत राम,युगल किशोर,संजय कुमार, मनीष कुमार व पूर्व में स्काउट रहे यशवंत,अंकुश ठाकुर ने विशेष योगदान दिया।वहीं विद्यालय परिसर में लगी हुई बहुत सी झाड़ियों को काटने में शीतल,कौशल्या,नागेश्वरी,शालू कुमारी,निशा, नेहा पूनम,रक्षा कुमारी,संगीता कुमारी,दयावंती,गीता देवी, शीतल,जीनत,शीतल,पूजा, पूनम,नेहा, आकृति, शालू,अंजली,अंजली ठाकुर,जलवाहक किशोरी लाल, मनीष,युगल किशोर,झाबी राम व अंकुश ठाकुर ने झाड़ियों को काटने व किनारे रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वहीं विद्यालय परिसर,प्रेसी व गांवों में से पॉलीथीन व प्लास्टिक एकत्रित करने में नेहा कुमारी,अंकिता,किरण, पूनम, पूजा, हेम लता, दीक्षा,शीतल संजना,शिवानी,संजना,शालू कुमारी,लता देवी,जाग्रति,शिल्पा, अंकित,ढिमेश्वर,प्रतीक, तुला राम तथा अन्य ने अपना योगदान दिया व पॉलीथीन व चिप्स इत्यादि के रैपर बोतलों में भरे गए,फूलों की क्यारियों की निराई की उसमें सुनियोजित रूप से नए फूल रोपित किए व क्यारियों व पीपल के आसपास से खरपतवार निकाल फूलों व पौधों को पानी से सींचा।इसके अलावा खेलों का आयोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ़ उठाया।सीनीयर रोवर मेट व छात्र ईको क्लब समन्वयक चमन लाल,सेत राम,युगल किशोर, कल्पना गुप्ता,अंजू,प्रिया, दुनी चंद, खूब राज,सोम कृष्ण, तेष राज, केहर सिंह तथा अन्य ने अंकुश ठाकुर का विशेष सहयोग कर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया।
उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने संदेश में एक ओर विद्यालय की इकाई व अंकुश ठाकुर के प्रयासों की जमकर सराहना की वहीं बताया कि एक लंबे समय से अंकुश ठाकुर की अगुवाई में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान,जल संरक्षण व स्वास्थ्य की दृष्टि से नियमित तौर पर बावड़ीयों की सफ़ाई, पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण व विशेष तौर पर पॉलीथीन हटाओ अभियान के तहत तीन सौ किलोग्राम से अधिक पॉलीथीन एकत्रित कर पर्यावरण में अतुलनीय योगदान जैसे कार्य से सभी को सीख लेनी चाहिए। वहीं राज्य मुखय आयुक्त पंकज गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त देवकीनंदन,साईंस सुपरवाइज़र संजीव ठाकुर व प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह ने भी संदेश के माध्यम से स्वच्छता को बेहतर स्वास्थ्य व बेहतर राष्ट्र निर्माण का आधार बताया व स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने का सभी से आह्वान किया।इसके अलावा इकाई सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी जागरूकता फैलाने व इसके प्रयोग न करने और इसके दुष्प्रभावों सहित इसके निपटारे को लेकर विशेष काम कर रही है।