स्वच्छ जल अभियान व स्वच्छ भारत अभियान सीसे प्रेसी में अंकुश ठाकुर व स्काउट एवं गाईड इकाई द्वारा बावड़ीयों व विद्यालय की सफ़ाई
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी में भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई जल संरक्षण व प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण व स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जिसके चलते पानी की बावड़ीयों को साफ़ किया।इस बावड़ी के जल का उपयोग जहां प्रतिदिन स्थानीय अराध्य श्री मूल मांहूनाग(खून) के लिए प्रतिदिन पुजारी द्वारा पूजा अर्चना के लिए ले जाया जाता है व प्रतिदिन लगभग सात सौ से अधिक लोग इसके जल का उपयोग पीने के लिए करते हैं। इस मुहिम में प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह की उपस्थिति व अनुमती से चमन लाल, सेत राम, नागेश कुमार, रोहित, प्रतीक, केहर सिंह, तेष राज, स्काउट मास्टर व प्रभारी देवदार ईको क्लब अंकुश ठाकुर, जलवाहक किशोरी लाल ने इसमें उल्लेखनीय भूमिका अदा की, वहीं सानिया, मेघा, विकास व अन्य ने रोपित पौधों को सींचा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में जल व पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को महसूस करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी भी देशवासियों से इस संदर्भ में अपील कर चुके हैं,वहीं विद्यालय की यह टीम कई सालों से इस क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत हैं व विशेष रूप से पॉलीथीन हटाओ अभियान, पौधरोपण व संरक्षण व बावड़ीयों की सफ़ाई, जलाशयों के जीर्णोद्धार के तहत उल्लेखनीय भूमिका अदा कर रहे हैं ।