सीकर से हावड़ा के लिए यात्री हुए रवाना
लाॅकडाउन 4.0 के अंतर्गत राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला सीकर के द्वारा आज दिनांक 29 मई 2020 को सीकर स्टेशन से एक पैसेंजर गाड़ी हावड़ा स्टेशन कोलकाता के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इस कार्य को करने का जिम्मा जिला प्रशासन द्वारा स्काउट गाइड को प्रदान किया गया तथा स्काउट गाइड ने इस कार्य को बखूबी ढंग से पूरा किया। आज सीकर जंक्शन पर स्काउट गाइड के द्वारा यात्रियों को कतार बद्ध खड़ा करना, उन्हें निश्चित डिब्बे तक पहुंचाना, प्रत्येक यात्री को दो दो बोतल पानी की, खाने के पैकेट, बिस्किट, नमकीन वितरित किए गए इस कार्य को करने में सीओ स्काउट श्री बसंत कुमार लाटा महेंद्र कुमार पारीक स्काउट मास्टर पुरुषोत्तम चेजारा स्काउट मास्टर हरदयाल मील स्काउट मास्टर नंदिरा परवीन रेंजर लीटर,कृष्ण कुमार काकड़वाल, विजय कुमार पंकज वर्मा सोहेल खान कविता सीताराम गढ़वाल सहित 20 स्काउट गाइड ने इस कार्य को पूर्ण किया