राशन वितरण केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए #BSGHQ , JODHPUR, RAJASTHAN

राशन वितरण केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए #BSGHQ , JODHPUR, RAJASTHAN

कोरोना महामारी व्यक्ति से व्यक्ति तक स्थानांतरित होती है इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी परंतु अन्न मानव जीवन का मूल आधार है, जिसके बिना व्यक्ति का जीवन संभव नहीं है। ऐसी परिस्थिति में लोगों की उचित मूल्य केंद्र तथा राशन वितरण केंद्र पर राशन सामग्री एकत्रित करने हेतु होड़ लगने लगी। इस दशा में व्यक्ति अपने भोजन सामग्री एकत्रित करते हुए कोरोना रोग का शिकार ना बने इसी बात को ध्यान में रखते हुए राशन वितरण केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया गया तथा साथ ही उन्हें मास्क लगाने हेतु भी जागरूक किया गया। इसी कड़ी में सुरभि ओपन टीम रेंजर लीडर श्रीमती पार्वती दाधीच के नेतृत्व तथा दिशा निर्देशन में यह कार्य किया गया। जिसके अंतर्गत सुश्री प्रियंका दाधीच रेंजर मेट सुरभि ओपन टीम, जयेश्वर प्रजापत रोवर मेट ऐश्वर्या कॉलेज एवम् सुमन ने भी सहयोग किया। भावना वैष्णव रेंजर मेट, सुरभि ओपन क्रू जोधपुर , राजस्थान
Started Ended
Number of participants
1
Service hours
38
Topics
Youth Programme
Youth Engagement
Personal safety
Legacy BWF
Global Support Assessment Tool
Partnerships
Growth

Share via

Share