रैली के माध्यम से कोरोना के प्रति किया जागरूक# BSGHQ # JODHPUR, RAJASTHAN

रैली के माध्यम से कोरोना के प्रति किया जागरूक# BSGHQ # JODHPUR, RAJASTHAN

जहां एक और देश में लॉकडाउन पूर्णतया खुलने की कगार पर है वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी का खतरा भी बढ़ता हुआ प्रतीत हो रहा है ऐसी परिस्थिति में केवल एक मात्र उपाय है जन जागरूकता प्रसार करना और इसी को ध्यान में रखते हुए रैली का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला जोधपुर के रोवर रेंजर ने ASOC जोधपुर मंडल श्रीमान बाबू सिंह जी राजपुरोहित, CO scout श्रीमान छतर सिंह जी तथा नारायण सिंह जी सांखला के निर्देशन में और श्रीमती पार्वती दाधीच के नेतृत्व में सूरसागर पुलिस थाना से चौराहे तक पोस्टर तथा स्लोगन के साथ रैली का आयोजन किया गया जिससे कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके। इस कार्य में सूरसागर पुलिस प्रशासन ने भी अपना सहयोग प्रदान कर प्रोत्साहित किया। भावना वैष्णव रेंजर मेट, सुरभि ओपन क्रू जोधपुर राजस्थान।
Number of participants
1
Service hours
5
Location
India
Topics
Youth Programme
Youth Leadership
Personal safety
Global Support Assessment Tool
Communications and Scouting Profile
Partnerships

Share via

Share