Pioneering Workshop

Pioneering Workshop

संजौली कॉलेज में रोवर्स एंड रेंजर्स ने की कार्यशाला आयोजित
 
दिनांक 23 सितम्बर 2019 को उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्थानीय रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई द्वारा एक दिवसीय पायनियरिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चंद्र भान मेहता ने इस कार्यशाला की अध्यक्षता की। देवभूमि रोवर्स ओपन क्रू के रोवर्स स्काउट लीडर श्री हिम्मत ठाकुर ने इस कार्यशाला में बतौर विशेषज्ञ शिरकत की। उनके अलावा सहायक रोवर्स स्काउट लीडर श्री विवेक शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। श्री हिम्मत ठाकुर जी ने उपस्थित प्रतिभागी रोवर्स और रेंजर्स को जहां एक ओर स्काउटिंग के विभिन्न सौपानों से परिचित करवाते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को समाज व आत्मविकास के इस आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, वहीं कम से कम साधनों से ही अधिक से अधिक एवं बेहतरीन इस्तेमाल किए जाने की अनेक विधाएं भी साझा की। श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को रस्सी के टुकड़ों को जोड़ने के लिए सैकड़ों प्रकार की गांठे बांधने की कला प्रदर्शन के साथ सिखाई। इस विशेष कार्यशाला का आयोजन आगामी 26-30 सितम्बर 2019 को रीवालसर मंडी में होने वाले राज्यस्तरीय मूट कैंप में महाविद्यालय से जाने वाले सभी रोवर्स और रेंजर्स के लिए किया गया। इसमें सीखी गई विधाएं राज्यस्तरीय कैंप में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को अच्छा प्रदर्शन करने में सहायक सिद्ध होंगी। अंत में रोवर्स स्काउट लीडर प्रो विशाल रांगटा और रेंजर्स लीडर प्रो अनुपमा चौधरी ने विशेषज्ञों और अतिथियों का इस कार्यशाला को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

Number of participants
1
Service hours
6
Location
India
Topics
Personal safety
Youth Programme

Share via

Share