पशु पक्षिओं सेवा – चुग्गा परिन्डा
. पशु पक्षिओं सेवा – चुग्गा परिन्डा
कोरोना महामारी के दौरान शहर के आवारा जानवरों के खाने की व्यवस्था करना, गर्मी के दिनों में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना आदि काम हम शुरू से करते थे। इसके साथ-साथ दुर्घटना के दौरान घायल जानवरों को अस्पताल ले जाकर पूरा इलाज करवाना, प्लास्टिक आदि खाकर अधमरी हुई गायों का तुरंत उपचार कराना और देखभाल भी यह हमने बखूभी कर रहे हैं। इन पशुओं को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए उनके गले में रेडियम की पट्टी भी लगाने का काम करते रहते हैं। जिससे हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी आए ।
पशु-पक्षियों के लिए गर्मी में जल व भोजन का दान सबसे बड़ा पुण्य
पशु-पक्षी पर्यावरण के प्रमुख अंग हैं। पर्यावरण के चक्र में इनका मानव के समान ही महत्वपूर्ण स्थान है। दिनों दिन बढ़ते लॉकडाउन के कारण पक्षियों के लिए भोजन तथा पानी का संकट उत्पन्न हो गया था ।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर को सुरभि ओपन रेंजर टीम व बतौर यूनिट लीडर होते हुवे मैंने सभी आमजनों से गर्मियों में पशु तथा पक्षियों के लिए पानी एवं भोजन देने की अपील की है। और मैंने भी घर की छतों तथा परिसरों में पक्षियों को पानी देने के लिए 100 अधिक मिट्टी के पात्रों सकोरे में पानी रखें गए । इन्हें घर में बचा हुआ भोजन तथा मुठ्ठी भर अनाज के दाने भी चुगने के लिए डाले । पशु-पक्षियों के लिए ग्रीष्म काल में जल तथा भोजन का दान सबसे बड़ा पुण्य है। आपके द्वारा थोड़े से पानी और दाने के सहयोग से कई पक्षियों को अपने जीवन की रक्षा के लिए जल तथा भोजन प्राप्त हो जाएगा ।
“गाइड पशु-पक्षियों के मित्र व प्रकृति प्रेमी होती हैं”