प्लास्टिक हटाओ अभियान।

प्लास्टिक हटाओ अभियान।

टीम समर्थ द्वारा मनाली के जोगनी वाटर फॉल में चलाया गया स्वच्छता अभियान। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कुल्लू की टीम समर्थ द्वारा मनाली के वशिष्ठ गांव के समीप स्थित जोगनी जलप्रपात के आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। इस कार्य में टीम समर्थ के सदस्यों में समिलित राजकीय महाविद्यालय हरिपुर, देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू व पार्वती रेंजर्स ओपन टीम के सदस्य मौजूद रहे। टीम समर्थ द्वारा स्थायी पर्यटन को बढ़ाबा देते हुए जिला के धार्मिक व् पर्यटन स्थलों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस से पहले टीम द्वारा जिला कुल्लू के प्रसिद्ध धार्मिक व् पर्यटन स्थल बिजली महादेव मंदिर में चलाया था उसी कड़ी में यह सफाई अभियान अब कुल्लू से मनाली पहुँचाया गया। इस सफाई अभियान में वशिष्ठ गांव के समाज सेवक धर्मु वाष्टा जी का विशिष्ट योगदान रहा उन्होंने सफाई व दोपहर के भोजन का आयोजन टीम समर्थ के लिए किया। इस सफाई अभियान का आयोजन समर्थ के सहायक निदेशक हिम्मत ठाकुर की अगुवाई में चलाया गया उनके साथ सहायक रोवर लीडर विवेक शर्मा मौजूद रहे। आज के दिन हरिपुर कॉलेज के 6 रेंजर्स व् 3 रोवर,पार्वती रेंजर्स ओपन टीम की 1 रेंजर एवं देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू के 4 रोवर्स मौजूद रहे। साथ ही इस बार धर्मशाला कॉलेज का एक रोवर ने भी टीम समर्थ में अपनी सहभागिता दी । इसके बाद टीम समर्थ द्वारा प्रधान ग्राम पंचायत श्री प्रेम लाल जी को इकट्ठा किया हुआ कूडा सौंपा व उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Number of participants
1
Service hours
3
Location
India
Topics
Youth Programme
Personal safety
Global Support Assessment Tool
Communications and Scouting Profile
Legacy BWF

Share via

Share