LAYING BIRDS FOR BIRDS ON MIGRATORY BIRDS DAY
India

LAYING BIRDS FOR BIRDS ON MIGRATORY BIRDS DAY

राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स व गाइड्स सीकर एवं नेशनल ग्रीन कोर जिला सीकर के तत्वधान में प्रवासी पक्षी दिवस का कार्यक्रम 9 मई को इस वर्ष की मुख्य थीम "पक्षी पूरे विश्व को जोड़ते हैं" पर आयोजित किया गया| यह कार्यक्रम दिन भर कोविड-19 लॉक डाउन का पालन करते हुए किया गया |रविवार को स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर पक्षी विश्व को जोड़ते हैं विषय पर श्री बसंत कुमार लाटा सी.ओ . स्काउट के नेतृत्व में श्री गुरु दयाल सिंह नरूका ग्रुप लीडर मरुधर ओपन रोवर ग्रुप जिला मुख्यालय सीकर एवं यशोदा प्रिंटर्स के प्रोपराइटर अशोक कुमार कुमावत एवं जिला स्काउट गाइड आपदा प्रबंधन टीम सदस्य के आतिथ्य में संगोष्ठी आयोजित की गई| जिसमें रोवर , रेंजर, स्काउट, गाइड , रोवर लीडर, रेंजर लीडर एवं अन्य सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और संगोष्ठी के अंत में पक्षियों को बचाने की शपथ ली| इसके बाद कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा इसके बाद पक्षियों के लिए जगह - जगह पर घोसले व चुग्गा पात्र लगाए गए|
Number of participants
12
Service hours
108
Location
India
Topics
Global Support Assessment Tool

Share via

Share