करोना कॉम्बैट टीम भोपाल

करोना कॉम्बैट टीम भोपाल

सेवा भावना को बारंबार प्रणाम 
विगत 30 दिवस से भारत स्काउट गाइड की टीम लगातार बेसहारा और गरीब लोगों के लिए भोजन तैयार कर बटवा रहे हैं यह काम 28 मार्च से प्रारंभ हुआ है तो निरंतर बढ़ता ही जा रहा है शुरुआत में हमारी टीम के सदस्य ने जब इस काम को करने का बीड़ा उठाया था तो सिर्फ स्काउट भावनाएं हमारे पास थी कैसे होगा ? धनराशि कहां से आएगी? संसाधन कैसे जुट आएंगे ?कौन मदद करेगा ? यह सभी यक्ष प्रश्न हमारे सामने खड़े थे लेकिन फिर भी इन प्रश्नों के सामने हमारी स्काउट भावना ज्यादा मजबूत थी इससे पहले भी अनेक अवसरों पर भोजन वितरण कार्यक्रम किया गया लेकिन इतने वृहद स्तर पर और लगातार पहली बार कार्य करना था हमारे पुराने अनुभव का लाभ उठाते हुए हमने अपना कार्य प्रारंभ किया प्रथम दिवस हमने लगभग 400 व्यक्तियों के लिए खिचड़ी तैयार की मुझे याद है सही बर्तनों के और उपकरणों के अभाव में कार्य प्रभावित हुआ हमें ऐसे बड़े बड़े बर्तनों की आवश्यकता थी जो लगभग हजार व्यक्तियों का भोजन तैयार करने के लिए पर्याप्त हो ऐसे में हमारे पुराने और विश्वसनीय शुभचिंतक श्री पवन अग्रवाल जी आम्रपाली रेस्टोरेंट का ध्यान आया सहज ही एक निवेदन पर उन्होंने उनके कैटरिंग के बर्तन हमें काम के लिए प्रदान कर दिए प्रथम दिवस में भोजन वितरण के कार्य को देखकर और भी साथी हमारे साथ जुड़ते चले गए दूसरे दिन काम में बहुत आसानी हुए और हमने और अधिक सुविधा और उपयुक्त संसाधनों से स्वयं भोजन निर्माण किया और उसके वितरण के लिए सुरक्षित रूप से सुरक्षा सहायक सामग्री जैसे मास्क सैनिटाइजर हैंड ग्लव्स आदि की व्यवस्था स्वयं के द्वारा की यह सारी मशक्कत थकान मुश्किलें और चिंता उस वक्त दूर हो जाती है जब रात्रि के समय उन मुस्कुराते हुए चेहरे को देखते हैं जो भोजन पैकेट देने से खुशी से खिल उठते हैं शीघ्र ही हमारे पुराने मित्र और साथी श्री रमन अग्रवाल भी टीम के साथ जुड़ गए उन्होंने लायंस क्लब के सहयोग से 300 से 400 पैकेट वीरा रेस्टोरेंट के सेवाभावी संचालक के यहां से वितरण के लिए व्यवस्था कर ली अब हमारे पास लगभग900 से एक हजार भोजन वितरण पैकेट उपलब्ध होने लगे यह भोजन पैकेट सही हाथों में पहुंचे इसके लिए खाद्य विभाग से संपर्क कर उनके द्वारा बताए गए स्थानों पर वितरण किया जा रहा है सभी कार्य को तत्परता के साथ करने लगे टीम बढ़ने पर हमने पूरी और सब्जी तैयार कर पैकेट बनाने व्यवस्था की समूह भावना से कार्य सुगमता के साथ होने लगा लेकिन बेस किचन में आवश्यक सुरक्षा एवं दूरी एवं साफ-सफाई का ध्यान भी रखने की जिम्मेदारी से सभी को अवगत कराया गया जैसा कि कहा जाता है अच्छे कामों के लिए और भी लोग आपके साथ जुड़ जाते हैं वैसे ही नवीन विद्यालय गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन श्रीमती जैन विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री संदीप सिंह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के खेल समन्वयक श्री जॉयसन जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री धुर्वे जी इस अभियान में जुड़ गए निश्चित रूप से इस अभियान को सबसे अधिक सहयोग हमारे प्रेरणादायक जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला मुख्य आयुक्त भोपाल श्री नितिन सक्सेना जी के द्वारा प्रदान किया गया प्रशासन से समन्वय एवं विभाग के प्राचार्य से सहयोग की अपील पर कच्ची राशन सामग्री और सहायता राशि प्राप्त होने लगी जिससे आगामी 7 दिनों के लिए भोजन सामग्री एकत्र की गई समय-समय पर श्री नितिन सक्सेना जी द्वारा कार्य का अवलोकन और उनके जन्म दिवस के अवसर पर स्वयं जाकर बस्तियों में भोजन वितरण का कार्य उनके द्वारा किया गया जो निश्चित रूप से उनकी स्काउट भावनाओं को दर्शाता है यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई श्री सक्सेना जी पहले ी स्काउट थे समय-समय पर सोशल मीडिया पर विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा प्रोत्साहन से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ता रहा साथ ही उनके सुरक्षा संबंधी निर्देश भी हमें सावधानी से कार्य करने के लिए प्रेरणा देते रहे इसी बीच हमारे साथ लगभग 25 साथी जुड़ गए जिसमें मुख्य रूप से श्री कृष्णकांत यादव वी मेक स्पोर्ट्स के संचालक सुश्री बबली वर्मा राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी श्री संजू मेवाड़  सेंड मोंटफोर्ट स्कूल श्री सोहेल और साहिल खान पूर्व स्काउट एवं व्यवसाय श्री सुभाष पुरोहित रेलवे विभाग श्री विवेक शर्मा रोवर स्काउट श्री अभिषेक सिंह राष्ट्रपति स्काउट श्री गगन शुक्ला पूर्व स्काउट एवं सेल्स एग्जीक्यूटिव श्री आकाश पारो चे रोवर आदि भी इस काम में अपना सहयोग प्रदान किया टोटल लॉक डाउन के कारण हमारा कार्य प्रभावित हुआ 1 दिन भोजन वितरण का कार्य नहीं हो पाया लेकिन उक्त दिवस में जिला प्रशासन से स्वीकृति प्राप्त की और फिर से यह कारवां आगे बढ़ता गया इस कार्य में सहयोगी के रूप में सेंट जॉन चर्च बीएचईएल गोविंदपुरा श्री नागेश पांडे जी का बहुत योगदान रहा हमें हमारी टीम जिसमें मैं गौरव शुक्ला जिला सचिव मुख्य सूत्रधार रहे भाई इरफान बैग सुश्री अभिलाषा मिश्रा श्री गिरजेश मिश्रा कृष्णकांत श्री राधारमण अग्रवाल श्री गगन शुक्ला और श्री अंकित गजरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को मास्क एवं ग्लव्स प्रदान किए गए साथ ही इस अभियान में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बहुत सारे सम्माननीय नागरिक गणों का योगदान रहा अभी यह यात्रा रुकी नहीं है निरंतर गतिशील है और जब तक इस आपातकाल में लोगों को सहायता की जरूरत है तब तक इस अभियान को जारी रखा जाएगा इसके लिए मात्र आपके आशीर्वाद सहयोग एवं शुभकामनाओं की आवश्यकता है स्काउट भावनाओं सहित

Started Ended
Number of participants
22
Service hours
4884
Location
India

Share via

Share