"कोरोना योद्धा सम्मान" Rajasthan State "BS&G",DHQ -Jodhpur
*कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान*
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जोधपुर से संबद्ध सुरभि ओपन रेंजर टीम ने सूरसागर क्षेत्र में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में फ्रन्टलाइन में मोर्चा संभाल रहे डॉक्टरों, चिकित्सा सहायकों, पुलिस, बैंकर्स, नगर निगम जोधपुर सहकर्मीयों, मेडिकल स्टोर – श्री नंदकिशोर शर्मा, व अन्य कोरोना योद्धाओं के रूप में सेवा दे रहे लोगों का थेंक यू कार्ड्स व् पुष्प माला से सम्मानित किया |
रेंजर लीडर पार्वती दाधीच, जितेन्द्र, प्रियंका दाधीच, हर्षिका,भाविका, ने कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाते हुवे तालिया बजाकर स्वागत किया |
दाधीच ने बताया कि पिछले 50 दिनों से सुरभि टीम के सदस्यों ने भी लगातार अपने स्तर पर जन जागृति मास्क बनाने, पशुओं के चारा पानी और पक्षियों के परिंडे लगाने के कार्यों में जुट कर देश हित में सहयोग कर रहे हैं|