"कागज थैली अभियान"  राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर

"कागज थैली अभियान" राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर

कागज की थैलियां बनाना शुरू किया दो बुलबुल बेटियों ने और बन गया कारवां राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड सुरभि आॅपन रेंजर टिम की रेंजर लीडर पार्वती दाधिच व उनके नेतृत्व में उनकी 2 सुपुत्रीया जो ग्रीन - गुड- डीड नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब विद्याश्रम जोधपुर की दो बुलबुल बेटियों हर्षिका और भाविका दाधीच ने कोविड-19 (कोरोना महामारी) के लॉकडाउन के कारण खेल खेल में पॉलिथीन की रोकथाम हेतु कागज की थैलियां बनाना शुरू किया था। जिसमें परिवार ने भी रुचि दिखाई और बच्चों के खेल में साथ देने के उद्देश्य से घर का प्रत्येक कार्य करते हुए उनके साथ थैलियां बनाने को जुट गए । यहां तक कि पूजा पाठ के समय भी पाठ के उच्चारण के साथ साथ उनके हाथ हमारी प्रकृति के संरक्षण के लिए कागज की थैलियां बनाने में लग रहे थे। इस वीडियो को देखकर जोधपुर के सैकड़ों घरों में कागज की थैलियों बनाने का काम शुरू हो गया है। इन नन्ही बेटियों ने जो काम खेल-खेल में शुरू किया आज उसका कारवां बढ़ता जा रहा है। कागज़ थैली अभियान कार्य अब तक 3500 कागज़ थैलीयों का निमार्ण कार्य व 1500 थैलीयों का मेडिकल स्टोर व सब्जी स्टोर की दुकान पर वितरण कार्य सम्पन किया गया
Started Ended
Number of participants
1
Service hours
306
Topics
Youth Programme
Legacy BWF
Communications and Scouting Profile
Global Support Assessment Tool

Share via

Share