जरूरतमन्द लोगो के लिये राशन किट तैयार करती स्काउट गाइड केप्टन जयलता माधव
पाली।कोरोना महामारी में जनता के हित मे किये गए लॉक डाऊन में जरूरत मन्द लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए स्काउट गाईड की ओर से कई प्रयास किये जा रहे।जिसके चलते जिला मुख्यालय पर स्काउट गाइड केप्टन जयलता माधव अपने स्तर पर जरूरत मन्द लोगो को राशन किट उपलब्ध करवा रही है इस किट में 5 किलो आटा,1/4 चना दाल,1/2 लीटर तेल,लाल मिर्ची,हल्दी पाउडर,नमक,प्याज,आलू,चावल, के किट अपने घर बना कर निर्धन,जरूरतमन्द लोगों को बांटने का कार्य किया अब तक 290 राशन सामगी के किट वितरण किये।
....