हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू नें सँवारा जल स्त्रोत

हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू नें सँवारा जल स्त्रोत

हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू नें सँवारा जल स्त्रोत दिनांक-24-12-2017 आज गाँव सेऊगी में हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू कुल्लू व युवा मंडल सेऊगी के सहयोग से मेला ग्राउंड सेऊगी के नजदीक प्राकृतिक जल स्त्रोत की सफाई कर सदस्यों ने स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया । कार्य्रकम के लीडर सुमित ठाकुर ने बताया कि हिमालयन रोवर्स की एक टुकड़ी रोवर स्काउट लीडर कमलेश ठाकुर के दिशा निर्देश में सेऊगी गाँव गयी और वहां के युवायों के साथ मिलकर गाँव के मध्य में स्थित पानी की बावड़ी की सफाई की उन्होंने बताया कि पानी की बावड़ी की निकास नाली काफी लंबे समय से बंद पड़ी थी और पानी नाली से हटकर रास्ते से बह रहा था । जिससे गांव वालों को चलने में काफी दिक्कत आ रही थी हिमालयन रोवर्स के सदस्यों ने इस बावड़ी को साफ करने का जिम्मा उठाया जिस दौरान युवा मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे । हिमालयन रोवर्स और गांव वासियों के सहयोग से न केवल इस पवित्र जल स्त्रोत को साफ किया गया बल्कि आस पास के एरिया को भी साफ किया गया । गांव वासियों ने युवा मंडल के इस कार्य को काफी सराहा । हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के कौंसिल अध्यक्ष एवं रोवर बीजू नें कार्यक्रम के सफाई अभियान के पश्चात स्वच्छता के प्रति गाँव के लोगों को जागरूक किया । कार्यक्रम के दौरान युवा मंडल से अनूप राणा,राकेश,शशी, अजय ,अंशु,रितिक,ठाकर दास,हेम सिंह,जगमोहन,संदीप,अजय राणा, हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू से सुमित,बीजू,पूर्ण,जगदीश,व भरत मौजूद रहे।
Number of participants
16
Service hours
96
Location
India
Topics
Legacy BWF

Share via

Share