Flag day 2017

Flag day 2017

Himalyan Rovers Open Group इंसानियत का होना हर मनुष्य के लिए सब शिक्षाओं से बढ़कर है :- किशन लाल आज स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन रा0व्0मा0पाठशाला बागन में किया गया जिस दौरान श्री किशन लाल कार्यकारी प्रधानाचार्य ने बतौर मुख्यातिथि कहे। उन्होंने स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि समाजिक क्षेत्र में स्काउटिंग सर्वोत्तम संस्थाओं में से एक है । हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के रोवर सुमित ठाकुर नें अपने सम्बोधन में सभी स्काउट्स व गाइड्स को समाजिक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया । और "पहाड़ी पे पेड़ था"गीत गाकर समां बंधे रखा । वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधत्व कर चुके हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के सदस्य बीजू ने सभी स्काउट्स व गाइड्स को स्काउटिंग के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शुद्ध मन,वचन और कर्म से अपने जीवन के सभी कार्य को करते रहोगे तो वो दिन दूर नही जब आप भी देश का प्रतिनिधत्व करेंगे । DOC श्रीमती चन्द्रकान्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि आज पुरे भारत वर्ष में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्थापना दिवस मनाया जाता है जिस उपलक्ष्य में आज बागन में भी स्थापना दिवस बनाया गया जिसकी शुरुआत स्काउटिंग की परम्परा अनुसार प्राथना से की गयी जिसमें पाठशाला के स्काउट्स गाइड्स व सभी छात्र छात्रों नें भाग लिया । उन्होंने इस अवसर पर पधारे मुक्यतिथि व हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के रोवर सुमित व बीजू का धन्यवाद किया ।
Number of participants
236
Service hours
1416
Location
India
Topics
Youth Programme
Legacy BWF
Communications and Scouting Profile
Good Governance
Global Support Assessment Tool
Youth Engagement

Share via

Share