covid-19 vaccination जागरूकता कार्यक्रम
India

covid-19 vaccination जागरूकता कार्यक्रम

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, वैशाली ने आज ऑनलाइन बैठक किया। बैठक का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज में की, इन्होंने सीनियर स्काउट गाइड, रोवर रेंजर एवं विद्यालय के स्काउट मास्टर ,गाइड कैप्टन को कोविड-19 टीकाकरण अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां फैली हुई हैं. लोगों में तरह-तरह के अफवाह हैं, जिस कारण वे कोरोना वैक्सीन लेने से परहेज कर रहे हैं. ऐसे में आप सभी अपने अपने क्षेत्र में आम लोगों के बीच जा जाकर उन्हें समझाने की कोशिश की जाये। ताकि सभी लोग वैक्सीन ले सकें, और अफवाह से बचें, स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव में कैम्प लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसे में हमारी दायित्व भी बनती है कि हम इस अभियान को सफल बनाएं। आप सभी से अनुरोध है की जब वैक्सीन बन गई, और जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तो उसे लगवाने के लिए हम सभी सरकार व प्रशासन के साथ जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें, आम लोगों को यह बताना आवश्यक है कि वैक्सीन ही हमारी सुरक्षा का सबसे बेहतर उपाय है।बिना देर किए वैक्सीन जरूर लगवाएं, इस मौके पर सहायक जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आप भी वैक्सीन लें, और दूसरों को भी करें प्रेरित कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लेना बहुत जरूरी है। इस महामारी से सुरक्षित रहने का वैक्सीन एक कारगर उपाय है। साथ-साथ घर से जब भी निकलें मास्क जरूर पहने। भीड़भाड़ से बचें, व दो गज की दूरी के नियमों का पालन करें। इन उपायों से आप और आपका परिवार सुरक्षित रहेगा। कोरोना की खुराक मतलब दोनों टीका आप की सेवा में रात दिन लगी रहनेवाली पुलिस एवं अधिकारियों व जवानों ने ले लिया है। सभी सुरक्षित हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं है। इससे रोग से लड़ने की ताकत मिलती है। वैशाली जिला से कोविड-19 को भगाने के लिए आपको आगे आना चाहिए। रोवर लीडर उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहां 20 जून से टोली बनाकर अपने अपने क्षेत्र में रोवर रेंजर एवं स्काउट मास्टर चलाएंगे जागरूकता अभियान। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार कोविड वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं स्काउट एंड गाइड। इस बैठक में जिला सचिव विष्णु कांत झा, श्याम किशोर ठाकुर, प्रमोद कुमार, जितेश कुमार, निरंजन कुमार, राजीव कुमार, रवि कुमार, सहित दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया।
Started Ended
Number of participants
245
Service hours
735
Location
India
Topics
Youth Programme
SDGS

Share via

Share