"corona virus ( covid-19)" BS&G,DHQ- Jodhpur,rajasthan
CORONA VIRUS {COVID -19}
=================*** ***=================
1. कोरोना वायरस क्या हैं ?
कोरोना वायरस आपके फेफड़ों को संक्रमित करता हैं इसके दो मूल लक्षण होते हैंI बुखार, खांसी व कई बार इसके कारण व्यक्ति को साँस लेने में भी दिक्कत आती हैं I कोरोना के कारण होने वाली खांसी आम खांसी नहीं होती इस कारण लगातार खांसी हो सकती हैं यानि आपको एक घंटे या फिर उससे अधिक वक्त तक लगातार खांसी हो सकती हैं I और 24 घंटो के भीतर कम से कम तीन इस तरह के दौरे पड़ सकते हैंI
लेकिन अगर आपको खांसी में बलगम आता है तो ये चिंता की बात हो सकती हैI इस वायरस के कारण शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, SARS जैसी बीमारियाँ...!!
2. COVID-19 के लक्षण क्या हैं?
1. नाक बहना,खांसी, जुखाम, सिरदर्द,गले में खरास I
2. 100 डिग्री फारेनहाइट या इससे अधिक तेज बुखार I
3. निमोनिया या किडनी फेल हो जाना पाचन संबंधी समस्या होना I
3. कोरोना वायरस कैसे फैलता है?
1. संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छीकने व खासने से I
2. संक्रमित व्यक्ति स्व हाथ मिलाने से I
3. संक्रमित जगह से संपर्क में आने के बाद बिना हाथ धोए अपनी आँख, मुँह, एवं नाक को छूने से I
“हम सब साथ मिलकर कोरोना वायरस से लड़ सकते हैं,
घर पर रहे, सुरक्षित रहे, Lockdown का पालन करें”
हैशटैग:-#Stayathome#bsgindia#handwash#21daylockdown#fightcovid19 #sankalpbyscoutguide
कोरोना वायरस रोकथाम/ उपाय
भारत सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जाने वालें दिशानिर्देशों की पालना करके नोवल कोरोना वायरस पर रोकथाम सम्भव हैं:-
1. Lockdown का पालन करते हुए, घर पर रहना व अनावश्यक घर से बाहर न जाना I
2. मुँह पर मास्क या रुमाल लगाना
3. अपने हाथों को बार बार साबुन और पानी से धोए व 70% अल्कोहोल युक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना I
4. अपने आँख , नाक, व मुँह को न छुना I
5. हाथ मिलाने के बजाएं नमस्ते करें I
6. सुरक्षा कवच के रूप Aarogya Setu App download करना, स्वंय कोरोना की जाँच करना I कोरोना के लक्षण सामने आने पर डॉक्टर को स्वास्थ्य की जाँच करवाना I
Source:-
MoHFW- Ministry of Health and Family Welfare. Government of India https://mohfw.gov.in