CLEANLINESS RALLY Held
राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स व गाइड्स जिला मुख्यालय सीकर पर आयोजित राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर और अनुसूचित जनजाति प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वच्छता पर रैली निकाली गई| रैली को जिला मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया| यह रैली रानी सती सर्किल से होते हुए, रावण का टीबा, बाइस्कोप पास वाली गली से होते हुए पशु चिकित्सालय, सांवली रोड से होते हुए वापस जिला मुख्यालय पहुंची| बीच-बीच में स्काउट गाइड ने लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता से संबंधित नारे लगाए और लोगों को स्वच्छ रहने तथा अपने आसपास के सफाई रखने के लिए प्रेरित किया|