Celebrating 68 Foundation Day of BSG
आज 7 नवम्बर 2018 को रा० व० मा० पा० नग्गर में भारत स्काउटस् एवं गाईडस् का 68वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कुल्लू की S.P. महोदया श्रीमती शालीनी अग्निहोत्री जी ने बतौर मुख्य अतिथी शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य महोदय श्री हरी राम भारद्वाज,स्कूल के स्काउट मास्टर श्री मनोहर लाल ठाकुर व गाइड कैपटन श्रीमती सरला ठाकुर भी उपस्थित रहे। स्कूल के स्काउटस् एवं गाईडस् ने इस दिन से सम्बन्धित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये। यह दिवस मनाने के लिए हिमालयन रोवर ओपन क्रियू के सदस्य भी पाठशाला को प्रांगण में उपस्थित रहे।